भभुआ: नराव व कोहारी पंचायत में शारदीय कृषि जन कल्याण चौपाल का हुआ आयोजन
Bhabua, Kaimur | Jun 3, 2025 आज मंगलवार को नराव व कोहारी पंचायत में शारदीय कृषि जन कल्याण चौपाल का 11 बजे से आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में विशेष रूप से शारदीय खरीफ फसल से संबंधित जानकारी दिया गया। जिसमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुनील पटेल ने बताया कि धान की उन्नत खेती के नवीनतम तकनीक तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को लेकर किसानों के बीच चौपाल लगाकर जानकारी दिया गया है।