-सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति- पत्नी व पुत्र हुए घायल
संवाद सहयोगी, जागरण/जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव के पास शनिवार को कुत्ता को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी और पुत्र तीनों बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर घनश्याम सुमन द्वारा तीनों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव निवासी सकिन्द्र यादव और उनकी पत्नी ममता देवी वह पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।
घायल सिंदर यादव ने बताया कि यह अपनी पत्नी और छोटे पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल खैरा प्रखंड के विशनपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक चौडीहा के पास पहुंची, इसी दौरान अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता दौड़ गया। जिसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। #jamuitopnews #Exident #Crime #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 19, 2026