सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार यादव को दी गई भावभीनी विदाई, आगरा स्थानांतरण पर पुलिस अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं!!
👉🏾👉🏾 सहारनपुर पुलिस परिवार ने कार्यकाल के योगदान और सेवाभाव को सराहा, नवीन जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना!!
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार यादव का जनपद आगरा स्थानांतरण होने के अवसर पर सोमवार, 21 सितंबर 2026 को विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनन्दन सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मनोज कुमार यादव के सहारनपुर में कार्यकाल के दौरान उनके कर्तव्यनिष्ठा, योगदान एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके कार्यों को याद किया।
अधिकारियों ने उन्हें नवीन कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सहारनपुर पुलिस परिवार की ओर से श्री मनोज कुमार यादव को जनपद आगरा में नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
#SaharanpurPolice #Saharanpur #Farewell #ManojKumarYadav #PoliceDepartment #GoodLuck