गुना नगर: धरनावदा में महिला की मौत पर पति का पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप, एसपी से शिकायत की
गुना, धरनावदा थाना क्षेत्र में 10 अगस्त को हुई रेखा धाकड़ की मौत को लेकर उसके पति वीरेंद्र धाकड़ ने 23 अगस्त 2024 शुक्रवार को एसपी संजीव कुमार सिन्हा से शिकायत की। वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस रेखा की मौत को आत्महत्या बता रही है, जबकि उसे 4 लोगों द्वारा प्रताड़ित किया गया वीरेंद्र ने आरोपियों के नाम भी एसपी को दिए और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की