गुना नगर: हरिपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर फंसा ट्रक, आवागमन हुआ बंद, वाहन चालक हुए परेशान
गुना में हरिपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक फस गया। हरिपुर का मुख्य मार्ग बंद होने से वाहन चालक परेशान हुए। ट्रक चालक ने कहा, गुना से ही गाड़ी भर के पूरापोसर प्लांट खाली करने जा रहा था। कीचड़ में ट्रक फिसल कर गड्ढे में फस गया। फंसे हुए ट्रक की साइड से निकलने में एक ऑटो कीचड़ में फस गया। रास्ता बंद होने से वाहन चालक परेशान हुए।