गुना नगर: ग्राम इमझरा निवासी परिवार ने जमीन विवाद को लेकर हनुमान चौराहे पर चक्काजाम किया
गुना, जमीन पर कब्जे के विवाद से परेशान एक दलित परिवार ने आज शुक्रवार दोपहर हनुमान चौराहे पर चक्काजाम करने की कोशिश की। परिवार के सदस्य वाहनों के सामने लेट गए, जिससे कई गाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम लगाने वालों को समझाया और उन्हें कोतवाली ले जाया गया।