गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने शहर में हुई चोरियों का किया खुलासा, आठ चोर गिरफ्तार कर 5 बाइक, बायर तार, नगदी रुपए किए बरामद
गुना में कैंट थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। 23 अगस्त को थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, गोपालपुरा में चोरी का आरोपी गिरफ्तार कर माल बरामद किया। विवेक कॉलोनी में चोरी का मशरूका बरामद किया है। वही पांच बाइक और पगारा फैक्ट्री से चोरी बायर तार सहित कुल ₹5 लाख माल जप्त किया है। 8 चोर पकड़े है। जिनमें तीन नाबालिक चोर शामिल है।