गुना नगर: इमझरा गांव में जमीन पर कब्जा करने के आरोप, मामले में नहीं हुई सुनवाई, पीड़ित परिवार ने हनुमान चौराहे पर किया चक्का जाम
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के इमझरा गांव में फरियादी शिवलाल कोरी ने दबंगों पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। फरियादी का आरोप है, थाना और तहसील में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित ने परिवार के साथ हनुमान चौराहे पर कार्यवाही करने की मांग पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार, पुलिस टीम में आश्वासन दिया। चक्का जाम से हटाया।