गुना नगर: गुना में तेज बारिश के चलते ईदगाह बाड़ी की पुलिया उफान पर, आवागमन हुआ बंद
गुना में शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश के बाद पुलिया और नाले उफान पर आ गए। शहर के ईदगाह बाड़ी की पुलिया भी उफान पर आ गई। इससे आवागमन बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा, पुलिया के पाइप छोटे है चौक जल्दी हो जाते है। इस कारण पुलिया जल्दी उफान पर आ जाती है। 23 अगस्त शुक्रवार की सुबह जिले भर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।