पाली: ग्राम बरौदा बिजलौन निवासी ग्रामीण का आरोप, गांव में नमामि गंगे योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन में नहीं आ रहा पानी
Pali, Lalitpur | Sep 28, 2026 ग्राम बरौदा बिजलौन निवासी ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए बताएं कि उनके गांव में नमामि गंगे योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन के नलों में कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने उक्त मामले में एसडीएम से मामले की जांच कर गांव के प्रत्येक घर में साफ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।