हैदरनगर: हैदरनगर में भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा को दी गई विदाई, छह प्रतिमाओं का हुआ मिलन
मां दुर्गा की आराधना के बाद विजयादशमी पर हैदरनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। हैदरनगर बाजार क्षेत्र के चार चौक बाजार, शुक्रबाजार, मठ पर, बड़ा शिवालय की मां दुर्गा की प्रतिमा विभिन्न मार्गों पर बाजे गाजे व भजन कीर्तन की धुन के साथ भ्रमण किया।