पथरिया: पथरिया में यातायात पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर की चालानी कार्रवाई
पथरिया। मंगलवार शाम 4 बजे संजय चौराहा पर यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात टीआई आकांक्षा जोशी टीम के साथ पहुंचीं। पथरिया पुलिस के सहयोग से बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।