100 किमी की रफ्तार से दौड़ती स्कूल बस का वीडियो सामने आया, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
मंदसौर। मंदसौर बायपास पर एमआईटी की ओर से पिपलिया मंडी की तरफ जा रही एक निजी स्कूल बस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बस तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने वाले वाहन चालक के अनुसार, बस की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 29 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने बनाया। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल बसों की गति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्कूल बस में बच्चों के सफर के दौरान चालक की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि बस निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज दौड़ रही थी, तो यह गंभीर सुरक्षा का विषय है। हालांकि, वीडियो के आधार पर बस की वास्तविक गति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इस मामले में वीडियो की जांच कर स्कूल बस की गति, चालक के दस्तावेज और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करेंगे?