व्यवसायिक गरबा, महिलाओं की सुरक्षा एवं अश्लील गीतों पर गरबे पर रोक को लेकर तीन थानों में सौंपा ज्ञापन
मंदसौर। सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू जागरण मंच ने पुरे मालवा में एक साथ क्षेत्रीय थानों पर ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर व्यवसायिक गरबों को अनुमति नहीं देने की मांग की थी। इस तारतम्य में पुरे मालवा में थानों पर ज्ञापन सौपे गए।
ज्ञापन के माध्यम से रखी मुख्य मांगे
सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गाँधी चौराहे पर एकत्रित हुए। वहाँ से शहर कोतवाली थाना पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य मांगे रखी। ज्ञापन में कहा है गया कि नवरात्री हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परम्परा का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। गरबा एवं देवी आराधना हमारी लोक सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस पवित्र परंपरा को केवल व्यावसायिक, मनोरंजन, प्रवेश शुल्क, पास बाजार आधारित आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना के प्रतिकूल है। सकल हिंदू समाज मांग करता है कि नवरात्रि का पावन पर्व मां की आराधना का पर्व है, इस अवसर पर आयोजित होने वाले गरबों में उन्हीं गरबा पांडाल को अनुमति प्रदान की जाए जो विधिवत 9 दिवस माता जी की मूर्ति/तस्वीर लगाकर आराधना पूजा अर्चना करें। एक या दो दिवस गरबा नाइट इवेंट के लिए जो गरबे आयोजित होते हैं उन्हें बिल्कुल अनुमति प्रदान नहीं की जाए। गरबे खेलने आने वाली महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचने की जवाबदारी गरबा आयोजन समिति की हो यह सुनिश्चित किया जाए। गरबा पांडाल में महिलाओं बालिकाओं को पूर्ण सुरक्षा दी जाए तथा उनके कोई भी फोटो ना खींचे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। गरबा पांडाल में एंट्री पास नहीं हो। गरबा पांडाल में किसी भी विधर्मी का प्रवेश ना हो। गरबे धार्मिक भजन पर ही आयोजित हो किसी अश्लील गाने पर गरबे ना हो।
हमारा उद्देश्य किसी धार्मिक उत्सव पारंपरिक गरबा आस्था अथवा शांतिपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन का विरोध करना नहीं है, हमारी आपत्ति गरबे की आड़ में होने वाले ऐसे व्यावसायिक आयोजनों से है जिसमें धार्मिक सांस्कृतिक स्वरूप के स्थान पर व्यावसायिक गरबों को प्राथमिकता दी जाती है।
मंदसौर में सबसे पहले शहर कोतवाली थाने पर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद यशोधर्मन नगर थाने पर ज्ञापन सौंपकर सभी सकल हिन्दू समाज के कार्यकर्ता नई आबाद थाने पर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।