सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत मंदसौर की ग्राम पंचायत डिगांवमाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत 'आंगन मिलन सेवा' और 'पोषण आहार किट वितरण' कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों तक खुशियों की सौगात पहुंचाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा थे। शासन की 'लाडली लक्ष्मी योजना' के अंतर्गत चयनित बालिकाओं को राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र पाकर लाडली लक्ष्मियों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026