कुडू: कुडू प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि लाल बिकास नाथ साहदेव ने अतिक्रमण हटवाया, सड़क की साफ-सफाई और गड्ढे भरवाए
Kuru, Lohardaga | Jun 26, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में जगत प्रसाद पेट्रोल पंप से देहाती ढाबा तक सड़क किनारे अतिक्रमण और गड्ढों के कारण दो दिन पहले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद गुरुवार शाम करीब 3 बजे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के कुडू प्रखंड प्रतिनिधि लाल बिकास नाथ साहदेव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।