कुडू: धरती आबा अभियान के तहत लोहरदगा के 13 गांवों में शिविर आयोजित, ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त
Kuru, Lohardaga | Jun 22, 2025 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत रविवार शाम करीब 3:30 बजे लोहरदगा जिले के तिलिसिरी, सेमरा, हनहट, टाकू, टाटी, लावागाईं, हेसापीढ़ी, भुषाड़, मुंदो, भटखिजरी, रोरद, अराहाँसा और बदला ग्राम में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों मे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।