कुडू: कुड़ू: NH-39 पर जानलेवा गड्ढे से हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से हेसला निवासी युवक की मौत
Kuru, Lohardaga | Jun 24, 2025 NH 39 पर कुड़ू-रांची मुख्य मार्ग स्थित पड़हा भवन के समीप सड़क पर बना गड्ढा एक और जान ले गया। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे गड्ढे के कारण हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव निवासी प्रदेशी गंझू के रूप में की गई है।