कुडू: कुडू प्रखंड के टीको मनातू गांव के रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
Kuru, Lohardaga | Jun 25, 2025 जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत टीको मनातू गांव में बुधवार सुबह लगभग 6:00 बजे एक जंगली हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हाथी को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने हाथी को भगाने के लिए पटाखे फोड़े और शोर मचाया, लेकिन हाथी पर इन प्रयासों का कोई असर नहीं हुआ।