कुडू: टाटी गांव में हाथियों ने दो घरों को नुकसान पहुंचाया, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ सहदेव ने पीड़ितों से मुलाकात की
Kuru, Lohardaga | Jun 23, 2025 लोहरदगा जिला के कुड़ु प्रखंड अंतर्गत टाटी गांव में रविवार रात जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित दो परिवारों से मिलने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे सांसद सुखदेव भगत के कुड़ु क्षेत्रीय प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव पहुंचे। उन्होंने घरों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया, पीड़ित बंधु लोहरा और विजय लोहरा से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।