कुडू: लोहरदगा: पंचायतों में एलईडी वैन और नुक्कड़ नाटक से नशा छोड़ने व स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश
Kuru, Lohardaga | Jun 21, 2025 लोहरदगा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय लोहरदगा द्वारा शनिवार शाम 5 बजे से चलंत एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न पंचायतों के गांवों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वीडियो दिखाकर यह संदेश दिया गया कि "नशे की आदत छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो।