बक्सर शहर के खलासी मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों के संचालन और प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पशु क्रूरता अत्याचार निवारण पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस और नगर परिषद की टीम ने इलाके में संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित मांस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।