🚨 ब्रेकिंग | अन्तरराज्यीय 'लूटेरी दूल्हन' गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार
कोटा | रामगंजमंडी
कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय 'लूटेरी दूल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उम्रदराज कुंवारे पुरुषों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य राजस्थान, झारखंड, बिहार और मध्यप्रदेश से जुड़े हुए हैं। दलाल पहले शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क करते, फिर 1 से 2 लाख रुपये लेकर नकली शादी करवाते। शादी के लिए लाई गई महिलाएं पहले से शादीशुदा होती थीं। शादी के कुछ ही समय बाद वे माता-पिता की बीमारी का बहाना बनाकर फरार हो जातीं और फिर कभी वापस नहीं लौटती थीं। ठगी की रकम गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।
इस मामले में 13 जुलाई को सांडपुर निवासी दिनेश कुमार और 16 जुलाई को हिरीयाखेड़ी निवासी दिलीप सिंह की शिकायत पर रामगंजमंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा और थानाधिकारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के बाद पूरे गिरोह का खुलासा किया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए 8 आरोपी:
लाली कुमारी (झारखंड)
ज्योति कुमारी (झारखंड)
पूनम बाग (झारखंड)
सुधीर कुमार (झारखंड)
रोहित बाग (झारखंड)
सुरेश कुमार (राजगढ़, मध्यप्रदेश)
भूरालाल (झालावाड़, राजस्थान)
रूपेश कुमार (औरंगाबाद, बिहार)
जांच में सामने आया कि गिरोह पहले भी झालावाड़, अकलेरा, असनावर, मोड़ी हरिपुरा और डाबी क्षेत्रों में इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
#Kota #KotaNews #RamganjMandi #LooteriDulhan #CrimeNews #RajasthanPolice #BreakingNews #KotaRuralPolice
Ladpura, Kota | Jul 18, 2026