रैपुरा: पशुपलाक पर भैंस से बेरहमी से मारपीट का आरोप, कार्यवाही की मांग को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Raipura, Panna | May 25, 2025 रैपुरा थाना अंतर्गत एक पशुपालक ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंप कर भैंस के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले पर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि उमाशंकर यादव पिता हीरा सिंह यादव उम्र 36 साल निवासी ग्राम इटोरा थाना रैपुरा का रहने वाला है जिसकी भैंस को गांव के ही किसी ने बेरहमी से पीटा जिससे उसे काफी चोट आई है।