रैपुरा: दक्षिण वन मंडल की रैपुरा टीम ने भालू का शिकार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Raipura, Panna | May 24, 2025 भालू के शिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दो आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया, दूसरे की तलाश में वन अमला जुटा हुआ है।