रैपुरा: रैपुरा में बिजली की आँख-मिचौली से परेशान रहवासी, बार-बार बाधित हो रही है विद्युत आपूर्ति
Raipura, Panna | May 27, 2025 रैपुरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कई दिनों से जारी बिजली की आँख-मिचौली से रहवासी खासे परेशान हैं। आलम यह है कि कभी भी, किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है और कब वापस आएगी, इसका कोई भरोसा नहीं।