सिमडेगा: कोलेबिरा विधायक ने विधानसभा सत्र में जर्जर स्कूलों के नए भवन की मांग उठाई
कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी के द्वारा विधानसभा सत्र के बजट सत्र के दौरान शून्य काल प्रश्न के तहत शुक्रवार को 12:00 सिमडेगा जिले के जर्जर स्कूलों में नए भवन की मांग को लेकर आवाज उठाई ।उन्होंने कहा कि वहां पर पढ़ने वाले बच्चों में हमेशा खतरा मंडराता है ,ऐसे में सदन के माध्यम से नए भवन की मांग करते हैं ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिले।