नरैनी: कालिंजर कस्बे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गौवंशों की मौत, गौरक्षा समिति ने जिम्मेदारों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Naraini, Banda | Aug 19, 2024 बांदा के कालिंजर कस्बे के एक ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे बैठे गौवंशों को रौंद दिया। जिसमें 5 गौवंशों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गौरक्षा समिति के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर स्थानीय पुलिस व SDM मौके पर पहुंचे। जहां पर सभी मृत गौवंशों को सड़क से हटवाकर एक गड्ढा खुदवाकर अंतिम संस्कार कराया।