*70वीं शालेय राज्य स्तरीय कराते एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*
*प्रदेश के 10 संभागों के खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, 26 नवंबर तक होंगे मुकाबले*
सांदीपनि विद्यालय नरिया में 70वीं शालेय राज्य स्तरीय कराते एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार, 23 नवंबर को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ परेड ग्राउंड में विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों की मार्चपास्ट एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रदेश के विभिन्न संभागों से पहुंचे खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के 9 संभागों तथा जनजातीय कार्य विभाग के 1 संभाग सहित कुल 10 संभागों के खिलाड़ी सहभागिता कर रहे हैं। चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 नवंबर तक किया जाएगा, जिसमें कराते एवं ताइक्वांडो के विभिन्न मुकाबले आयोजित होंगे।
शुभारंभ समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुदेश परस्ते, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुदेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा धुर्वे, श्री महेश धूमकेती, श्री धनेश धनंजय, श्री लक्ष्मण ठाकुर एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रामकिशोरी ठाकुर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य तथा आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने संभाग एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री वंशवहोर द्विवेदी, जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री पुरुषोत्तम सिंह, श्री अरुण यादव तथा जनजातीय कार्य विभाग के पीटीआई एवं कोच सहित आयोजन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #SchoolSports #StateLevelCompetition #KarateChampionship #TaekwondoChampionship #SportsDevelopment #YouthSports #StudentAthletes #Sportsmanship #JansamparkDindori #EducationDepartment #TribalAffairsDepartment #70thStateLevelCompetition
Dindori, Madhya Pradesh | Nov 23, 2026