कासगंज: पटियाली पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
सोमवार को जिले की कोतवाली पटियाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपीं के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपीं का नाम देवेंद्र कुमार निवासी गांव नगला हीरा थाना पटियाली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 60 के तहत मामला दर्ज किया है।