कासगंज: निकाय एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव बनीं सहावर नगर की चेयरमैन नाशी खान, शुभचिंतकों ने दी बधाई
सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान को स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देशराज सिंह ने मनोनयन पत्र भी जारी किया है। मनोनयन पत्र में चेयरमैन नाशी खान को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। नाशी खान के प्रदेश महासचिव बनाए जाने की जानकारी के बाद उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।