कासगंज: सलेमपुर बीबी रोड पर 2 स्कूली वाहनों की हुई भिंड़त, हादसे में कार चालक की मौत, 7 बच्चे और शिक्षिका घायल
मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बीबी रोड का है। जहां सोमवार को स्कूल बस और स्कूली बच्चों से भरी ईको कार में भिड़ंत हो गयी। हादसे में ईको कार के चालक विमल पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम जरैथा की मौके पर मौत हो गयी। जबकि ईको कार में सवार शिक्षिका संजना पुत्री मुनेश निवासी ग्राम नगला डूमर और 7 बच्चे गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।