कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में नाबालिक किशोरी को किया गया अगवा, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सोरों कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी को गांव का रहने वाला मिलन पुत्र श्रीनिवास बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। जब वह आरोपी मिलन के घर पहुंचे। आरोप है कि मिलन के पिता श्रीनिवास पुत्र बाबूराम ने गाली- गलौज दीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।