कासगंज: मुहर्रम पर्व को लेकर सहावर कस्बे में हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला गया अलम का जुलूस, पुलिस बल रहा मौजूद
सहावर कस्बे में रविवार की शाम को मुहर्रम पर्व को लेकर हजरत इमाम हुसैन की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस मौहल्ला काजी से शुरू हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन पर अलम का जुलूस निकालकर रंजो गम का इजहार किया। साथ ही हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम भी मनाया । इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।