कासगंज: पटियाली थाना पुलिस ने ग्राम कस्बा नगला से शांतिभंग के आरोप में 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, भेजा SDM न्यायालय
पटियाली थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया है। बता दें कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक जगमोहन शुक्ला ने थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा नगला से सत्यपाल उर्फ संतोष कुमार पुत्र जगदीश को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।