इकौना: श्रावस्ती के सभी 8 थानों पर थाना समाधान दिवस में आई 53 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण, शेष के निस्तारण के निर्देश
श्रावस्ती जिले के सभी आठ थानों पर आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, वहीं इस दौरान सभी थानों पर शिकायतें सुनी गई। इस दौरान सभी थानों पर कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं।जिनमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं शेष सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।ताकि फरियादियों को बार-बार शिकायत लेकर दौड़ना ना पड़े।