इकौना: कटार सगरी पुरवा गांव के बाहर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की झुलसकर हुई मौत
सुबह से ही रुक रुक कर जिले मे बरसात हो रही है वहीं इसी बीच एक युवक अपने खेत में मेढ़ बांधने के लिए गया हुआ था। जबकि मेढ़ बांधने के बाद युवक वापस अपने घर लौट रहा था, तभी गांव के बाहर पहुंचते ही युवक पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चलते वह झुलस गया वहीं परिजन इलाज के लिए युवक को अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।