प्राथमिक विद्यालय लखाही में बीती रात्रि हुई चोरी की घटना मे प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।आखिर पुलिस की टीम ने 24 घंटे में चोरी गये माल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं चोरी हुआ पूरा माल बरामद हुआ है।