चित्तौड़गढ़ में जिला उद्यान विकास समिति, जिला मिशन कमेटी और आत्मा गवर्निंग बोर्ड की संयुक्त बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र कृषक तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।