थरथरी: संतन बिगहा में गोतिया विवाद में फायरिंग से युवक की मौत, भाई गंभीर
थरथरी थाना क्षेत्र के संतन बिगहा गांव में मंगलवार देर शाम गोतिया के बीच चल रहे विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से 25 वर्षीय संजीव कुमार यादव की मौत हो गई, जबकि उसका भाई कविन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व धान के खेत में निकौनी के दौरान नंदु यादव और भोनु यादव के बीच विवाद हुआ था।