कुटुंबा: अंबा के सतबहिनी मंदिर परिसर में आद्रा मेला की तैयारी को लेकर बैठक, रंग रोगन व लाइटिंग व्यवस्था का निर्णय
अंबा के सुप्रसिद्ध सतबहिनी मंदिर परिसर के समिप लगने वाले आद्रा मेला के आयोजन को लेकर सतबहिनी में मंदिर न्यास समिति के सदस्यों की एक बैठक हुई. कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला आयोजन को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा किया गया. सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 22 जून से 06 जुलाई तक आद्रा मेला का आयोजन किया जाना है.