कुटुंबा: अंबा, कुटुंबा व रिसियप थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा
अंबा, कुटुंबा व रिसियप थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. कुटुंबा थाना परिसर में थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए. पुलिस पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लोगों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार विमर्श किया.