कुटुंबा: गंगहर के आशुतोष ने जेईई मेंस में 99.87 परसेंटाइल के साथ 1313वां रैंक लाकर गांव व जिले का नाम किया रोशन
कुटुंबा प्रखंड के गंगहर निवासी रामपूजन सिंह का पुत्र आशुतोष सिंह ने जेईई मेंस में सफलता का परचम लहराकर अपने परिवार, प्रखंड ,जिला का नाम रोशन किया है। उसने 99.87 परसेंटाइल अंक के साथ 1313 वां रैंक हासिल किया है। जैसे हीं उनके रिजल्ट की जानकारी घर व गांव वालों को हुई तो लोग खुशी से झूम उठे। सफलता मिलने पर परिवार गांव में खुशी का माहौल है।