नीमडीह: नीमडीह प्रखंड संसाधन केंद्र में उल्लास साक्षरता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ
नीमडीह प्रखंड संसाधन केंद्र में उल्लास साक्षरता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया गया. अभियान 14 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर महिला-पुरुषों को चिन्हित कर तीन सितंबर तक उनका पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा.कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड एमआईएस सहदेव पाल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक युधिष्ठिर पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया.