बौंसी: श्याम बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम
Bausi, Banka | Nov 11, 2024 बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार समीप सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय छात्रा की सोमवार सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक मौत हो गयी। मृत छात्रा की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी पंकज यादव की पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। छात्रा साइकिल से अपने स्कूल हरिमाेहरा मिशन निर्मला बालिका मध्य विद्यालय जा रही थी। वह पांचवी कक्षा में पढ़ती थी।