फर्रुखाबाद: गांव विसरन पुरवा निवासी अधेड़ को सांप ने डसा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव विसरन पुरवा निवासी 42 वर्षीय शिवओम पुत्र रामभजन मंदिर पर लगे फ्रीजर से पानी भरने गए हुए थे घर वापस लौटते समय रास्ते में शिव ओम के पैर में सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने शिवओम को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।