🔴 **अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम!**
मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहमऊ पूरे मालिन गांव में बीती रात एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फिलहाल किशोरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
📍 **स्थान: शाहमऊ, मोहनगंज, अमेठी**
#AmethiNews #MohanGanj #AmethiPolice #BreakingNews #KhabarPublicNews #अमेठी_न्यूज
Amethi, Amethi | Nov 8, 2026