पटियाली: पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला कलुआ के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
पटियाली। नगला कलुआ बाइक हादसे में महिला की मौत हो गई। नीवलपुर निवासी प्रदीप यादव पत्नी शीला और छह वर्षीय बेटी सौम्या के साथ भोगांव से लौट रहे थे। सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया। सड़क पर गिरने से शीला की मौत हो गईं। प्रदीप घायल हुए, बेटी सुरक्षित रही। पुलिस ने पंचायतनामा को कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।