टीकमगढ़: नन्हीटेहरी गांव से शिकायतकर्ता SP दफ्तर पहुंचे, मारपीट मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, बुडेरा पुलिस पर आरोप
नन्हीटेहरी गांव से एसपी दफ्तर शिकायतकर्ता पहुंचा है। जहां उसने शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भतीजे ने गुंडो को बुलाकर मारपीट की थी। कुल्हाड़ी और लोहे की छड़ से हमला किया था। मामले में पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है।