टीकमगढ़: शहर के विश्वनाथ चौराहे पर एक व्यक्ति के साथ 5 लोगों ने की मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
शहर के विश्वनाथ चौराहे के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल आसाराम की पत्नी ने बताया कि आसाराम घर में खाना खा रहे थे,इसी दौरान कुछ लोग घर के दरवाजे पर लगी टैक्सी को हटाने के लिए बोलने लगे और विवाद करने लगे। इसके बाद बॉबी दीपक राखी और दो अन्य लोगों ने सरिया से आसाराम के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचारकिया जा रहा है।